‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस अब्दु रोजिक की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा कैप्टन बताते हैं। इसके बाद ‘बिग बॉस’ बाकी कंटेस्टेंट्स को भी अब्दू रोजिक की कप्तानी को नंबर देने के लिए कहते हैं।

अब्दु रोजिक को सभी ने प्यार, मजाक और हसंते-खेलते हुए देखा है लेकिन ‘बिग-बॉस’ के घर में उनका गुस्सा देखने को मिला। अब्दु रोजिक इस वक्त घक के कप्तान हैं और अब घर वालों ने उन्हें उनकी कप्तानी को लेकर रेटिंग दी है। वहीं अब ‘बिग-बॉस’ के घर से एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अब्दु रोजिक का गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब्दु रोजिक का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान हो गया है।
अब्दु रोजिक के वीडियो को कर्लस टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, किसी कंटेस्टेंट ने उन्हें 10 में 7 रेटिंग दी, तो किसी ने उन्हें पूरे 10 में से 10 नंबर दिए साथ ही उनको बताया कि वो किसमें बेस्ट हैं और किसमें उन्हें सुधार करना चाहिए। इसके बाद उनकी अर्चना से बहस हो जाती है जिसके बाद अब्दु को इतना गुस्सा आता है कि वो उनकी क्लास लगा देते है और घर में हंगामा मच जाता है।
अब्दु रोजिक ‘बिग-बॉस’ के घर के बेस्ट प्लेयर हैं जो शानदार गेम खेल रहे हैं। इस शो के जरिए अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई हैं और अब्दु रोजिक को शो में देखने के लिए फैंस ‘बिग-बॉस’ के हर एक एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब देखना है आगे क्या होगा, तो देखना ना भूले ‘बिग-बॉस’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर। वूट पर आप कभी भी देख सकते हैं।