ट्विटर के पूर्व सीईओ और फाउंडर जैक डॉर्सी ने उन लोगों से माफी मांगी है जिन्हें पिछले हफ्ते ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी से हटा दिया. उनका दावा है कि कंपनी का आकार तेजी से बढ़ा है और इससे मौजूदा स्थिति पैदा हुई है. इस वजह से एलन मस्क को छंटनी के लिए मजबूर होना पड़ा है.

ट्विटर की कमान अब एलन मस्क के हाथ में आ गई है. जिसके बाद एलोन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिसके चलते ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने शनिवार को ट्विटर के बर्खास्त कर्मचारियों से माफी मांगी है। जैक डोर्सी ने कहा कि उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बहुत तेजी से विकसित किया। जिसके बाद करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है.
जैक डोर्सी ने कर्मचारियों से मांगी माफी
जैक डोर्सी ने आगे कहा कि ट्विटर में अतीत और वर्तमान में काम करने वाले लोग बहुत मजबूत हैं। वे अपने लिए हमेशा एक रास्ता खोज लेंगे, चाहे वह पल कितना ही कठिन क्यों न हो। मुझे कई लोगों का एहसास है कि वह मुझसे नाराज हैं। हर कोई इस स्थिति में क्यों है, इसके लिए मेरी जिम्मेदारी है। मैंने कंपनी का विस्तार बहुत तेज़ी से किया। आज उनके साथ जो हुआ है, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं। जैक डोर्सी ने कहा कि मैं हर किसी के लिए आभारी हूं और उनसे प्यार करता हूं। जिन्होंने कभी भी ट्विटर में काम किया है।
यूजर्स बोले- डॉर्सी ने बुरे उत्तराधिकारी को चुना
वहीं, कई लोगों ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि डॉर्सी एक बुरे नेता थे और उन्होंने इस मामले में एक बुरे उत्तराधिकारी एलन मस्क को चुना. डॉर्सी के वास्तविक उत्तराधिकारी पराग अग्रवाल थे, जिन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ अन्य वरिष्ठ ट्विटर प्रबंधन के साथ निकाल दिया गया था.
एलन मस्क ने आते ही ट्विटर में कई बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए और कंपनी में काम कर रहे कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. खासकर भारत में काम कर रहे कम्युनिकेशन और मार्केटिंग समेत अन्य टीमों में से लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी को मंजूरी दे दी है. मस्क और उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ट्विटर को कर्मचारियों के खर्च पर प्रत्येक दिन $ 4 मिलियन का नुकसान हो रहा है.