कपूर खानदान में खुशियों ने दस्तक दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं. एक्ट्रेस ने एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए है। इस खुशी के मौके पर कपूर खानदान में आलिया-रणबीर की बेटी के स्वागत के लिए तैयारियां शुरु हो गई है। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के सितारों के साथ-साथ फैंस भी सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे हैं और उनकी बेटी को देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
मां बनने पर आलिया का रिएक्शन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। हाल ही में आलिया भट्ट ने मां बनने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए एक प्यारा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने लिखा कि, ‘ये हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।’ हमने आज बेटी का स्वागत किया।’ हमें माता-पिता बनने की बेहद खुशी हो रही है।’ इस पोस्ट पर फैंस कपल को खूब बधाई दे रहे हैं।’
नीतू कपूर ने दादी बनने पर जाहिर की खुशी
नीतू कपूर ने भी खुशी जाहिर की है। नीतू कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है। ये वहीं पोस्ट है जो आलिया और रणबीर का है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने दुआएं लिखा और दिल वाला इमोजी बनाया। इस पोस्ट पर फैंस उन्हें दादी बनने की बधाई दे रहे हैं और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कपूर खानदान में जश्न का माहौल
कपूर खानदान और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। सितारों और महमानों के आने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इसी के साथ गुब्बारे और खिलौने भी बेबी गर्ल के लिए स्वागत के लिए आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि, कपूर परिवार में बेटी के स्वागत के लिए वो सारे खास इतेजमा किए जा रहे हैं जो आलिया-रणबीर के पल को संजोकर रख दे। इस पल का आलिया-रणबीर को काफी दिनों से इंतजार था जो कि अब खत्म हो गया है और पूरा परिवार बेबी गर्ल के स्वागत के लिए लगा गया है।