सदाबहार सुंदरी रेखा लंबे समय के बाद मुंबई में मिली की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं।

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की कल शाम को स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की। स्क्रीनिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस रेखा नजर आ रही हैं और वो उनपर प्यार लुटाती दिख रही हैं।
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’की स्क्रीनिंग में रेखा पहुंची। इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, जैसे ही जाह्नवी कपूर, रेखा को देखती हैं वैसे ही वो उनके पास जाती हैं और रेखा उन्हें गले लगा लेती हैं। रेखा और जाह्नवी कपूर एक साथ कैमरे के सामने जमकर पोज देते हैं। वहीं वीडियो के आखिरी में आप देख सकते हैं कि, रेखा एक्ट्रेस के लिए तोहफे भी लाई हैं।
रेखा के लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि वो हमेशा की तरह सजी हुई नजर आई। हमेशा की तरह उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वहीं जाह्नवी कपूर बेहद ही सिंपल लुक में नजर आई और उन्होंने सूट पहना रखा है। इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हैं और अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में महमानों का स्वागत कर रही हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ की बात करें तो इसे लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ है।
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’में उनकी जिंदगी दिखने को मिल रहा है जिससे वो लड़ती हैं और उनके पिता इस फिल्म में उनको परेशानियों से कैसे निकालते हैं ये सब देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी नजर आ रहे हैं। सनी और जाह्नवी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है और इसे दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।