#इलेक्शन की खबरें राज्य विधानसभा चुनाव 2022 हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चुनाव:कांग्रेस की नैया पार लगाएंगी प्रियंका गांधी,आज नगरोटा में करेंगी रैली!

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को नगरोटा बगवां में दोपहर लगभग 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम जयराम ठाकुर की रैलियां भी होंगी। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में राज्य के बड़े राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा है. वह नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगी. ये विधानसभा कांगड़ा जिले में आती है. बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली हैं. वहीं आज प्रियंका गांधी कांगड़ा में स्थित ज्वाला देवी के दर्शन भी करेंगी.

बता दें कि प्रियंका गांधी की हिमाचल में यह तीसरी रैली है. इसे पहले वह सोलन और मंडी में प्रतिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर बड़े हमले कर चुकी हैं. कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनते ही वह पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस को बहाल करेंगी. अग्निवीर और बेरोजगारी भी युवाओं के लिए महत्त्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस भरोसा कर रही है. कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह पांच लाख रोजगार और 680 करोड़ स्टार्टअप फंड देगी. इन सभी मसलों को लेकर आज प्रियंका गांधी लोगों को संबोधित करेंगी.

गरोटा बगवां में प्रियंका गांधी की रैली

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को नगरोटा बगवां में दोपहर लगभग 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगी। नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आरएस बाली ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रियंका गांधी नगरोटा बगवां का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा स्व. जीएस बाली के विकास कार्यों को श्रद्धांजलि है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां देश का एकमात्र ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है जहां एक ही निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, फार्मेसी और तकनीकी कॉलेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा होगा। वह नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया छह नवंबर को शिमला में करेंगे जनसभा

अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया छह नवंबर को शिमला में चुनावी जनसभा करेंगे। विभाग के हिमाचल अध्यक्ष अमित नंदा ने बताया कि वीरवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में महाराष्ट्र से पूर्व मंत्री अनिश अहमद भी मौजूद रहे। नंदा ने बताया कि अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।

दिवंगत वीरभद्र के बिना इस बार चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बिना चुनावी मैदान में उतरी है. पिछले साल वीरभद्र का निधन हो गया था. इस बार हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच द्विध्रुवीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है. राज्य में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.