आज की ताजा खबर मध्य प्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा,बस-कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत,छठ मनाकर सभी जा रहे थे महाराष्ट्र

मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है.एसपी बैतूल सिमला प्रसाद ने बताया कि झाल्लर थाने के पास एक बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बैतूल जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है, बैतूल-अमरावती मार्ग पर हुए एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई। टवेरा गाड़ी और बस की टक्कर में टवेरा सवार 11 मजदूरों की मौत की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक कार्यक्रम से लौट रही तेज रफ़्तार खाली बस से टवेरा कार की जोरदार टक्कर हो गई।  टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा में सवार 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चों की हुई मौके पर मौत हो गई। बताया जा है कि टवेरा में मजदूरों का परिवार था और वह महाराष्ट्र जा रहे थे। ये हादसा बैतूल के झल्लार थाने के पास हुआ है। 

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग अमरावती से अपने घर की ओर लौट रहे थे। कार चला रहे चालक को झपकी आ गयी और वह कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सामने से आर रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर बैतूल कलेक्टर व एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि झल्‍लार इलाके के पास बस नंबर एमपी 48 पी 0193 और टवेरा कार के बीच टक्कर हो गई। कार सवार सभी लोग मजदूर थे, ये सभी अपने गांव से दीवाली और छठ मनाकर वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। 

गैस कटर से कार को काटकर निकाले गए शव 

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से 11 शवों को बाहर निकाला। हादसे में घायल एक व्यक्ति को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जांच की जा रही है। इसके बाद ही घटना के असल वजह के बारे में पता चल पाएगा।  कार की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितना जोरदार था। माना जा रहा है कि घटना में मारे गए अधिकतर लोग कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले कार और बस दोनों तेज रफ्तार में थे। कार में सवार लोगों के शव को गैस कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।

छठ मनाकर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में काम करने वाले ये मजदूर दीपावली और छठ के मौके पर अपने घर गए हुए थे। त्‍योहार मनाने के बाद मजदूर परिवार के साथ टवेरा कार से अपने काम पर वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस की हिरासत में बस चालक ने बताया कि टवेरा कार चालक गलत साइड से तेज गति से आ रहा था और बस से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की सूचना जल्‍द ही जारी की जाएगी।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.