आज की ताजा खबर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

दिल्ली की जनता को पीएम मोदी का तोहफा,आज दिल्ली में 3,000 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का करेंगे उद्घाटन!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में झुग्गी-झोपड़ीवासियों के पुनर्वास के लिए नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का उद्घाटन करेंगे और लाभार्थियों को घर की चाबी सौपेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के कालकाजी में ‘‘इन-सीटू स्‍लम पुनर्वास योजना” प्रोजेक्ट के तहत स्लमवासियों के पुनर्वास के लिए बनाए गए 3024 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली के विज्ञान भवन में  शाम 4:30 बजे एक कार्यक्रम में भूमिहीन कैंप में पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई थी. बयान के मुताबिक ये आवास ‘‘इन-सीटू स्‍लम पुनर्वास योजना” के तहत निर्मित किए गए हैं. इन आवासों का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने किया है.

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री भूमिहीन कैंप के वासियों को यहां स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपेंगे. इस पुनर्वास परियोजना का उद्देश्य झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर के निवासियों को उचित सुविधाओं के साथ बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है. डीडीए ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसी तीन परियोजनाएं शुरू की हैं. कालकाजी एक्सटेंशन परियोजना के तहत कालकाजी में स्थित भूमिहीन कैंप, नवजीवन कैंप और जवाहर कैंप नामक तीन स्लम क्लस्टरों का पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. पहले चरण के तहत पास के खाली पड़े वाणिज्यिक केंद्र स्थल पर 3024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण किया गया है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.