मौनी रॉय ने अपने प्रेमी-पति सूरज नांबियार के साथ मनमोहक पल साझा किए

मोनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं. आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोस और वीडियो शेयर करती हैं. बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक मोनी रॉय अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं. मोनी रॉय सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर मोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज़्यादा है. फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं.
मोनी रॉय का हर लुक काफी चर्चा में रहता है और फैंस उनकी हर पोस्ट पर कमैंट्स में जमकर उनकी तारीफ करते हैं. इस बार मोनी रॉय का शादी के बाद पहला करवा चौथ होगा. इस बार मोनी रॉय ने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह अपने पति सूरज नांबियार के साथ ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रही हैं.
बात करें मोनी रॉय के प्रोफेशनल करियर की तो मोनी रॉय छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक काम कर चुकी हैं. मोनी रॉय छोटे पर्दे पर काफी टीवी सीरियल कर चुकी हैं, जिसमें उनका ‘नागिन’ सीरियल सबसे हिट रहा. इस सीरियल के बाद मोनी रॉय ने बॉलीवुड में भी बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया जैसे कि ‘अक्षय कुमार’ और ‘राजकुमार राव’. हाल ही में उन्होंने ब्रह्मास्त्र में विलेन का रोल निभाया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई सारे रिकॉर्ड तोड़े.