यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के फाइनल बोर्ड परीक्षा 2023 के मॉडल प्रश्न पत्र को जारी कर दिया गया है. मॉडल क्वेश्चन पेपर को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को upmsp.edu पर विजिट करना होगा.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 10वीं मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जारी हुआ मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड ने फिलहाल 10वीं के कुछ विषयों का ही मॉडल पेपर जारी किया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं, 11वीं, 12वीं और 10वीं के बचे हुए विषयों का मॉडल पेपर भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मॉडल पेपर जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
इतने स्टूडेंट्स होंगे परीक्षा में शामिल
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक चलेंगी। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 58.78 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। जिसमें, 10वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 31.28 लाख और 12वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 27.50 लाख है। वहीं, पिछले साल यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए 51.92 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का मॉडल पेपर
- सबसे पहले स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे मॉडल पेपर के टैब पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर आ जाएगा। यहां विषय के सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का मॉडल पेपर चेक कर सकते हैं।
बसाइट पर रखें नजर
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक करते रहें।