गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल वादे पूरे करने की गारंटी दे रहे हैं.

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल वादे पूरे करने की गारंटी दे रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को एक रैली में उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आएगी तो गुजरात के हर घर को प्रति महीने 30 हजार रुपए का लाभ मिलेगा.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आप की सरकार बनती है तो राज्य में प्रथमिकता के आधार पर पहले भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, जैसा कि हमने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया है. पंचमहल जिले के मोरवा हदफ में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने महंगाई का मुद्दा भी उठाया और कहा कि वह परिवार के सदस्य की तरह लोगों की मदद करेंगे.
सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लिए 30,000 करोड़ रुपये के पैकेज का जो वादा किया था, उससे बस मंत्री एवं ठेकेदार खुश हैं क्योंकि उनकी जेब में अधिक पैसे जायेंगे. उन्होंने कहा कि जनता को कुछ नहीं मिलेगा.
केजरीवाल ने यह भी कहा कि भ्रष्ट विधायकों और मंत्रियों की अवैध कमाई की वसूली की जाएगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए विशेष तीर्थयात्रा की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 130 करोड़ भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें चाहते हैं.