गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला एक बार फिर कांग्रेस में लौट सकते हैं। शुक्रवार को उनके बेटे महेंद्र सिंह ने कांग्रेस में वापसी की। बेटे के कांग्रेस में लौटने के बाद अगले कुछ दिनों में शंकर सिंह वाघेला भी घरवापसी कर सकते हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को कांग्रेस ज्वाइन किया। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पूर्व यह अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को कांग्रेस ज्वाइन किया। सूबे में चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन तमाम राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
महेंद्र सिंह वाघेला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब एक बार फिर गुजरात की राजनीति में शंकर सिंह वाघेला और नरेंद्र मोदी का टकराव दिखाई देने की उम्मीदें हैं। महेंद्र सिंह वाघेला के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। महेंद्र सिंह वाघेला ने गुजरात कांग्रेस समिति के प्रमुख जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
पिता का आशीर्वाद मेरे साथ
जब महेंद्र सिंह वाघेला से ये सवाल पूछा गया कि क्या उनके पिता शंकर सिंह वाघेला भी कांग्रेस में वापसी करेंगे तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा वो कांग्रेस में आएंगे या नहीं इस सवाल का जवाब तो वो ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो मेरे पिता हैं उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। इसके पहले साल 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस की ओर से शंकर सिंह वाघेला मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर सामने थे।
2018 में BJP में हुए थे शामिल, जल्द ही हुआ मोहभंग
साल 2012 में महेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बयाड विधानसभा से चुनाव जीता था। वहीं जुलाई 2018 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। महेंद्र सिंह ज्यादा दिनों तक बीजेपी में नहीं रुक पाए और अक्टूबर 2018 को बीजेपी का साथ छोड़ दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा है। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चा उनके पिता शंकर सिंह वाघेला को लेकर भी है कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बीते दिनों उनका एक बयान भी आया था कि अगर गांधी परिवार मुझे बुलाएगा तो मैं जरूर जाउंगा उन्होंने गुजरात में कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल बनाया है।