आज की ताजा खबर काम की बात बिजनेस

एलोन मस्क ने ट्विटर खरीदते ही किया बड़ा ऐलान-CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को किया टर्मिनेट,हेडक्वॉर्टर से बाहर निकलवाया 

Elon Musk ने Twitter खरीदते ही एक बड़ा फैसला लिया है और कंपनी के CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को नौकरी से निकाल दिया है और इतना ही नहीं उन्हें हेडक्वार्टर से बाहर निकलवा दिया गया है.

टेस्ला के मालिक और सीईओ एलन मस्क अब  ट्विटर  के नए मालिक बन गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया गया है. इतना ही नहीं दोनों को कंपनी हेडक्वार्टर से भी उन्हें बाहर निकलवा दिया गया है. बता दें कि गुरुवार को एलन मस्क ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपने हाथ में एक वॉश बेसिन लेकर हेडक्वार्टर में दिखाई दे रहे थे और लिखा था जस्ट सिंक इट.

इस वजह से निकाले गए पराग अग्रवाल-नेस सेगल

रॉयटर्स ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल को और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था. 

अबतक आधिकारिक बयान नहीं

सूत्रों के मुताबिक, जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब अग्रवाल और सेगल दफ्तर में ही मौजूद थे. इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इसे लेकर ट्विटर, एलन मस्क या किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

क्या सच में जा सकती है 75 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी

बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि एलन मस्क की ट्विटर में एंट्री के बाद कंपनी के कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. वाशिंगटन पोस्ट ने इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स का हवाले से कहा था कि मस्क ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी के 75 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकते हैं. लेकिन ब्लूमबर्ग ने बताया कि मस्क किसी को नौकरी से नहीं निकालेंगे.

एलन मस्क ने बताया-ट्विटर क्यों खरीदना चाहते थे

एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया था कि, ”मैंने ट्विटर क्यों खरीदा, इसे लेकर लगातार कई अटकलें लगाई गईं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गलत साबित हुई हैं. मस्क ने खुलासा करते हुए लिखा कि उन्होंने ट्विटर को इसलिए खरीदा है ताकि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस हो, जहां विभिन्न विचारधारा और विश्वास के लोग किसी भी तरह की हिंसा के बिना स्वस्थ चर्चा कर सकें.”

एलन मस्क और ट्विटर को लेकर चर्चा

एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था और 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर  का ऑफर दिया था. लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को होल्ड पर रख दिया था. इसके बाद 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का भी फैसला किया. लेकिन फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत में उन्होंने अपना रुख बदला और फिर से डील को पूरी करने के लिए तैयार हो गए थे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.