जिम्बाब्वे की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हुए असली मिस्टर बीन को जिम्बाब्वे भेजने की बात कही तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी उन्हें करारा जवाब देने में देर नहीं लगाई.

जिम्बाब्वे ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। जिम्बाब्वे की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है,और यहां मशहूर अंग्रेजी कॉमेडियन ‘मिस्टर बीन’ पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. इस चर्चा में जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन दाम्बुद्जो मनांगाग्वा भी शामिल हुए। उन्होंने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगली बार असली मिस्टर बीन भेजो।
राष्ट्रपति की इस शरारत पर अब जवाब देने की बारी पाकिस्तान की थी और पाकिस्तान की तरफ से उनके प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जिम्मेदारी ली. उन्होंने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी टीम की जीत की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पास असली मिस्टर बीन भले ही न हों लेकिन हमारे पास क्रिकेट का असली जज्बा है, जिस पर हम फिर से वापसी करेंगे.
यह है मिस्टर बीन विवाद
दरअसल बीते दिन पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले मिस्टर बीन विवाद खूब चर्चा में आया। सोशल मीडिया पर जिम्बाब्वे के फैंस ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के एक कार्यक्रम में नकली मिस्टर बीन को भेज दिया था। फैन ने इसी के साथ कहा कि जल्द ही इस बात का बदला उनकी टीम पाक की टीम को हराकर लेगी। हालांकि, कल हुए मैच में कुछ हुआ भी ऐसा ही, जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर ऐतिहासित जीत दर्ज की। जिसके बाद पाक टीम का सेमिफाइनल तक पहुंचना अब बेहद मुश्किल हो गया है।
नकली मिस्टर बीन की तस्वीरें वायरल
बता दें कि मिस्टर बीन विवाद में यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान के कॉमेडियन आसिफ मुहम्मद जिम्बाब्वे जो मिस्टर बीन के असली अभिनेता रोवन एटकिंसन को कापी करते हैं उनको जिम्बाब्वे के एक कार्यक्रम में भेजा था। दावा है कि उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे की यात्रा की थी और वे असली मिस्टर बीन बनकर सामने आए थे। अब सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही है।