दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर एक खास अंदाज में फोटो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके पति रणवीर सिंह भी फिदा हो गए हैं।

बॉलीवुड के सभी एक्टर-एक्ट्रेस इन दिनों दिवाली के अवसर पर एक-दूसरे के पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन सब से दूर नजर आ रहे हैं। ये जोड़ी किसी के पार्टी में शामिल होते नहीं दिखाई दिए। जिससे उनके ब्रेकअप की खबरों को और तुल मिला। लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं अपने अंदाज में दी है, जिसपर उनके पति रणविर सिंह का भी रिएक्शन आया है।
दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर
दरअसल,दीपिका पादुकोण ने गोल्ड लुक में अपना ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में दिवाली का दीपक लगाया है। यानी दीपिका ने अपने अंदाज में फैंस को दिवाली विश की है। दीपिका पादुकोण द्वारा फोटो शेयर किए जाने के तुरंत बाद उनका तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई और फोटो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए।
रणवीर सिंह भी हुए फिदा
दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस फोटो देख पति रणवीर सिंह भी उनपर फिदा हो गए। रणवीर ने दीपिका की इस फोटो पर सिर्फ एक शब्द लिखा ‘स्टनर’। बस, फिर क्या था रणवीर के इस कमेंट पर भी फैंस ने अपनी बात रखना शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर के इस कमेंट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया कि दोनों कपल अलग हो रहे हैं।
बता दें कि पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। जब दोनों किसी दिवाली पार्टी में शामिल नहीं हुए तो अफवाहों का बाजार और भी गर्म हो गया था। हालांकि, अब दिपिका के इस पोस्ट से और पोस्ट पर पति के प्यार भरा कमेंट से साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों साथ हैं।