दिवाली 2022 को लेकर बॉलीवुड में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हाल ही में शिल्पा शेट्टी के घर हुई दिवाली पार्टी में उनकी बहन शमिता अपने लुक्स को लेकर छाई रहीं.

बॉलीवुड स्टार्स इस साल दिवाली काफी उत्साह के साथ मना रहे हैं। इसका एक कारण ये है कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण सभी को घर में रहना पड़ा था। अब ऐसे में सेलिब्रिटी इस साल दिवाली धूम-धाम से मना रहे हैं। स्टार्स अपने घर पर दिवाली की पार्टी भी दे रहे हैं, जिसमें अन्य बॉलीवुड स्टार्स शामिल हो रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया। वहीं पार्टी में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर छाई रहीं।
सुर्खियों में बनी रहीं शमिता शेट्टी
बॉलीवुड में पिछले 2 दिनों में कई दिवाली पार्टियां हुई हैं। जिसमें कई एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं। अभिनेत्रियों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अब इसी बीच एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की कुछ तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं।
दरअसल, हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें उनकी बहन शमिता शेट्टी, अभिनेता अनिल कपूर, सोनू सूद, हरमन बवेजा, अर्पिता खान समेत कई सितारों ने भाग लिया।

दिवाली पार्टी में पहुंचे तो सिनेमा जगत के कई सितारे, लेकिन सभी की नजरें सिर्फ एक हसीना पर जा टिकीं और यह कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी हैं। शमिता शेट्टी इस खास मौके पर ब्लैक और गोल्डन कलर का लहंगा और वन शोल्डर क्रॉप टॉप पहनी काफी खूबसूरत दिखाई दीं।
इसके साथ ही शमिता शेट्टी मैच करते हुए गोल्डन ईयररिंग्स और दोनों साइड से बालों के फ्लिक्स निकालते हुए बन हेयरस्टाइल कैरी की हुईं थी।
शमिता शेट्टी की इस ड्रेस का वन साइड ऑफ शोल्डर लुक उन्हें गजब का कातिलाना बना रहा है।
शमिता शेट्टी का ये इंडियन और मॉडर्न स्टाइल आउटफिट मसाबा गुप्ता के कलेक्शन का है, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक 30,000 रुपये है।