भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कंधो पर 15 सालों बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने की जिम्मेदारी है। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले राष्ट्रगान के दौरान रोहित शर्मा भावुक हो गए। अब रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का अहम मुकाबला जारी है. दोनों ही देशों के फैन्स को इस मैच का बेसब्री से इंतजार था. आज वो दिन आ गया है जब जब रोहित शर्मा और बाबर आजम की सेना मैदान पर हैं. मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान भारतीय कप्तान रोहित भावुक नजर आए. वो आंख बंद करके राष्ट्रगान गाते हुए देखे गए. स्टार स्पोर्ट्स के लाइव प्रसारण के दौरान कैमरे का फोकस रोहित पर ही था. रोहित आंखे काफी जोर से बंद कर राष्ट्रगान गा रहे थे. भारतीय कप्तान पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि उनका फोकस केवल मैच को इंज्वाय करने पर है. वो जीत-हार व अन्य पहलुओं पर ज्यादा विचार नहीं कर रहे हैं. वो और उनकी टीम मैदान पर खेल का लुत्फ उठाएगी.
रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
राष्ट्रीय गान के दौरान रोहित शर्मा के इमोशनल होने वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रीय गान को गाने समय रोहित अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे हैं और राष्ट्रीय गान के आखिर में उनकी आंखें भी नम नजर आती है। इस पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘रोहित की भावनाएं हम सभी भारतीयों की भावनाएं हैं।’ वहीं कई फैंस ने रोहित शर्मा को मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इंडिया या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी?
फिलहाल मैच की भारत करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाजों ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दी है। पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स को जल्द ही पवेलियन वापस भेज दिया है। मेलबर्न की पिच पर अर्शदीप और शमी को खासा मदद मिलती नजर आ रही है। दोनों ही गेंदबाज अपनी गेंद को हवा में लहराकर बल्लेबाजों को मुश्किलों में डाल रहे हैं।