पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली जमकर अभ्यास कर रहे हैं। जब वो अभ्यास कर रहे थे तब लोकल क्रिकेट फैंस जोर-जोर से चीयर कर रहे थे। इसके बाद विराट कोहली ने उनके बात करते हुए यह बात कही।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय टीम मेलबर्न पहुंच चुकी है, और जमकर अभ्यास कर रही है. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वे बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच नेट्स के पीछे से कुछ फैंस की आवाज़ें आती हैं, तभी विराट नेट्स के पास आते हैं और फैंस को बोलते हैं कि ” यार प्रैक्टिस के टाइम ना… बोलो मत.इससे डिस्ट्रेक्शन होती है,
इस पर कोहली के फैंस रिप्लाई करते हैं कि जब आप रिलैक्स होंगे तब बोलेंगे….किंग है वो. बता दें कि विश्व कप के बीच में टीमों के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैंस और मीडिया को खिलाड़ियों की प्रैक्टिस देखने के लिए इजाज़त दी गई है.
आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ हैं. और अपने दम पर टीम को मैच जीतवाने का हुनर रखते हैं. विराट कोहली एशिया कप से ही ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहें हैं और पाकिस्तान के खिलाफ तो किंग कोहली का बल्ला जमकर बोलता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में अब तक विराट ने कुल 11 टी 20 मुकाबले खेले हैं और 64.42 के औसत से 451 रन बनाए हैं.