पेरिस हिल्टन ने कई गाने भी रिलीज किए है। वह डीजे के तौर पर भी काम कर चुकी है। उन्हें मनोरंजन की दुनिया में लंबा अनुभव है। वह पहली बार भारत 2011 में आई थी।

पेरिस हिल्टन हॉलीवुड की बड़ी और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी जबरदस्त है। बुधवार देर रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पेरिस हिल्टन का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस का तांता लग गया जिसके बाद उन्होंने भी अपने फैंस का साथ जमकर फोटो क्लिक करवाई।
एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
पेरिस हिल्टन का वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि मुंबई एयरपोर्ट पर उनके फूलों का गुलदस्ता दिया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर भारत आने की खुशी देखने को मिल रही है। पेरिस हिल्टन के वीडियो में वो कैमरे के सामने पोज भी दे रही हैं और सभी का भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद भी दे रही हैं। पेरिस हिल्टन के लुक की बात करें तो व ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं।
2 दिवसीय दौरे पर एक्ट्रेस
पेरिस हिल्टन ने हाथ में एक पोर्टेबल पंखा ले रखा है और वो सभी को हैलो कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस हिल्टन भारत के 2 दिवसीय दौरे पर है। वो अपनी नई ब्यूटी लाइन का प्रचार करने आई है। आपको बता दें, पैरिस, पॉपुलर हिल्टन परिवार का हिस्सा हैं जिनके हिल्टन होटल समेत कई बिजनेस हैं। वो साल 2004 से ब्यूटी इंडस्ट्री में है। उन्होंने अपने नाम से पहला परफ्यूम लांच किया था। इसके बाद उन्होंने कुल 25 ब्रांड लांच किए है।