पुलिस उस विवाहिता की तलाश कर रही है जिसने घर में ताला लगा दिया था और अब फरार है

ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी वैशाली ठक्कर ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वैशाली के पास एक डायरी में पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी ने शारीरिक और भावनात्मक रूप से शोषण किया। आखिरी में उन्होंने ‘आइ क्विट’ लिखा। राहुल की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। वैशाली ठक्कर की सगाई हो चुकी थी और वह कुछ ही दिनों में शादी करने वाली थी। राहुल को यह मंजूर नहीं था इसलिए वह उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। इस दौरान वैशाली की सगाई भी टूट गई, इससे वह काफी दुखी थी।

सुसाइड नोट से पता चलता है कि 29 वर्षीय अभिनेत्री तनाव में थी और उसे उसके पड़ोसी और व्यवसायी राहुल नवलानी द्वारा परेशान किया जा रहा था।
फिल्म एक्टर सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद वैशाली ठक्कर ने कई सवाल उठाए थे, इसके साथ ही उन्होंने सभी से किसी भी मुश्किल समय में ऐसा कदम नहीं उठाने को कहा था। वैशाली के फैंस कह रहे हैं कि उन्होंने ही सबसे कहा था कि खुदकुशी का कदम मत उठाना लेकिन आज वो ही हमें छोड़कर चली गईं।