देश की राजधानी दिल्ली के बलजीत नगर में एक बार फिर कानून को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने नीतीश नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में दो ग्रुपों के बीच हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई. इस घटना में अन्य 2 लोग घायल हुए हैं. मरने वाले शख्स का नाम नितेश है. खबरों की मानें तो नितेश बजरंग दल का कार्यकर्ता था. इस बाबत दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें अदनान, अब्बास और उफिजा नितेश की पिटाई करते दिख रहे हैं. इस घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी दिल्ली से भाग निकले हैं. बता दें कि के ये तीनों उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं.
आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और सेंट्रल दिल्ली स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपियों को पकड़ने में जुट चुकी है. पुलिस ने कहा कि यह दो ग्रुप्स के बीच लड़ाई का मामला है. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के माने तो शुक्रार को शादीपुर इलाके में दो गुटों में आपस में झड़प हुई. एक ग्रुप नितेश, आलोक और मोंटी का था वहीं दूसरे ग्रुप में अदनान, अब्बास और उफिजा थें.रजंती नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि बहस के कारण दो गुटों में लड़ाई हुई. इस घटना में 2 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने आईपीसी की धारा 308 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने एक टीम को गठित किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि नितेश और आलोक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है.