दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को सीबीआई ने सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दो महीने बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब कर सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में जांच में शामिल होने को कहा है. उन्हें तलब करने से पहले सीबीआई ने सिसोदिया के घर की तलाशी ली थी और उनका बैंक लॉकर भी खोला था।
सीबीआई ने मेरे घर पर 14 घंटे तक छापा मारा। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्हें मेरे गांव में भी कुछ नहीं मिला। अब उन्होंने मुझे कल सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते, ”सिसोदिया ने रविवार को ट्वीट किया।
उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही बीजेपी
इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इससे डरने वाले नहीं है. ऐसे शिक्षा मंत्री को बीजेपी जेल में डालने जा रही है, उनके खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है. हालांकि, बीजेपी को इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा.
कल सीबीआई करेगी सिसोदिया से पूछताछ
उन्होंने कहा कि एक भी सुबूत भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं मिला. गुजरात चुनाव की रैलियों से पहले जानकर ऐसा किया जा रहा है. क्योंकि, उन्हें गुजरात दौरे पर जाना है. दरअसल, आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. सिसोदिया ने खुद भी समन मिलने के बाद इसे लेकर ट्वीट किया था.
बता दें कि, मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई ने समन किया है. दिल्ली के शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था. यह इस मामले की पहली गिरफ्तारी थी.