रणवीर सिंह हाल ही में नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन टूर्नामेंट में शामिल हुए थे, जो अबू धाबी में हुआ था। रणवीर ने बास्केट बॉल प्लेयर्स को अपनी धुन पर खूब जमकर नचाया। हाल ही में रणवीर सिंह और ओलिम्पिक चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया।

बॉलीवुड के पावर हाउस रणवीर सिंह हाल ही में अबू धाबी में एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) टूर्नामेंट में गए थे। वहां पर जाकर रणवीर ने बास्केटबॉल प्लेयर्स को बॉलीवुड गानों पर डांस कराया, लेकिन रणवीर यहीं नहीं रुके। रणवीर को देखकर ऐसा लगता है कि वो हर एक एथलीट को अपने साथ डांस कराना चाहते हैं। हाल ही में वो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के साथ एक इवेंट में थे। नीरज चोपड़ा और रणवीर सिंह को साथ में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड भी दिया गया जो क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने उन्हें दिया था। अवॉर्ड लेने के बाद रणवीर ने नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह ने नीरज चोपड़ा के साथ जमकर किया डांस
रणवीर सिंह जहां हों, वहां पर फन न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। रणवीर सिंह जहां पर जाते हैं, वहां पर वो अपनी छाप छोड़कर ही आते हैं। इस इवेंट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करा है। रणवीर ने इस अवॉर्ड फंक्शन में नीरज चोपड़ा के साथ काफी धमाल मचाया है। स्टेज पर दोनों का साथ में डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियो में है। वीडियो में दोनों फिल्म ‘सिम्बा’ का फेमस गाना ‘मेरा वाला डांस’ पर जबरदस्त नाचते दिख रहे हैं। रणवीर, नीरज चोपड़ा को इस गाने के हुक स्टेप भी सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। नीरज बहुत ही प्यार से रणवीर से डांस सीखते हुए नजर आ रहे हैं। स्टाइलिश लुक में रणवीर काफी स्मार्ट लग रहे हैं और नीरज पैंट शर्ट में डैशिंग लग रहे हैं।