मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। अपनी लेटेस्ट आउटिंग पर उन्होंने एक बार फिर फैशन स्टेटमेंट दिया और तस्वीरें देखने लायक हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई में पपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैन्स भी उनके लुक की खूब चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान मलाइका को जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया।
मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने फैशन सेंस पर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर मलाइका का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्ट्रेस के इस कूल लुक की उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आगे की स्लाइड्स में देखें इस दौरान मलाइका की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें।
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान मलाइका अरोड़ा मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर लुक में बेहद क्लासी नजर आईं. सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं.