आज की ताजा खबर उत्तर प्रदेश राज्य

नशे में धुत लड़कियों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ की बदसलूकी,पुलिस देखती रही तमाशा,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एक महिला ने गार्ड का कॉलर पकड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़ित ने कार पर सोसाइटी का

हाउसिंग सोसाइटी में नौकरी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड के साथ फिर से एक लड़की ने बदसलूकी की। मामला Noida के सेक्टर 121 की अजनारा होम्स हाउसिंग सोसाइटी का है, जहां नशे धुत एक लड़की ने गार्ड के कॉलर पकड़ा और उसे सबके सामने गालियां दी। बात सिर्फ इतनी थी कि गार्ड ने उस लड़की को सोसाइटी में जबरन कार घुसाने से मना किया।

गाड़ी में सोसाइटी का स्टीकर नहीं थी। जिससे गार्ड ने गाड़ी को रोका। इससे लड़की बिगड़ गई और नशे में झूमती गार्ड का कॉलर पकड़ा और सिर पर पहनी उसकी टोपी उछाल दी। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं गार्ड के साथ अभद्रता कर रही है। वहां कई लोग खड़े हैं। कुछ नशे में धुत लड़की को समझा रहे हैं तो कई वीडियो बना रहे हैं।

इससे पहले पिछले महीने ही नोएडा के सेक्टर 70 में एक महिला की सिक्टोरिटी गार्ड से कार पर लगे स्टीकर चेक करने को लेकर बहस हो गई थी। मामला बढ़ने पर महिला ने गार्ड पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला की पहचान प्रफेसर सुतापा दास के रूप में हुई थी।

इस मामले के बारे में बताते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि लड़कियों के हंगामे का वीडियो हमारे पास आया है। वीडियो में लड़कियां एक गार्ड के साथ बदसलूकी करती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी लड़कियों पर कार्रवाई की गई है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.