आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

क्रिकेट नहीं बल्कि टेनिस कोर्ट में नज़र आए सचिन-धोनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्रिकेट के ‘भगवान’ और ‘कैप्टन कूल’की तस्वीरे

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में हाल में इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का खिताब अपने नाम किया था. वहीं महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिन पहले ही दिग्गज कपिल देव के साथ गोल्फ कोर्स में नजर आए थे.

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें भारत के ये दोनों ही दिग्गज क्रिकेटर एक टेनिस कोर्ट में नज़र आ रहे हैं. जिसमें धोनी सचिन तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं सचिन भी स्माइल कर रहे हैं. दोनों के हाथ में टेनिस रैकेट है. बताया जा रहा है कि किसी एड की शूटिंग के लिए दोनों ही खिलाड़ी टेनिस कोर्ट में दिखाई दिए.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी शर्ट और ट्रैक पैंट्स में नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की वायरल फोटो एक एड शूट के दौरान की है. दोनों टेनिस कोर्ट पर टेनिस खेल रहे हैं.

सचिन और धोनी का टेनिस प्रेम जगजाहिर है

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेल से देश को कई बार गौरवान्वित किया है. दोनों की देश के अलावा विदेश में भी चाहने वालों की कमी नहीं है. हाल में एमएस धोनी को यूएस ओपन का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था. इसके अलावा वह कुछ दिन पहले ही दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के साथ गोल्फ कोर्स में भी नजर आए थे. सचिन को लगातार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को एंज्वॉय करते हुए देखा गया है. वह खासकर विंबलडन के वीआईपी दर्शक दीर्घा में कई बार नजर आ चुके हैं.

धोनी IPL 2023 में करेंगे CSK की कप्तानी

साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और टीम इंडिया के साथी केदार जाधव के साथ गोल्फ का लुत्फ उठाते हुए नजर आए थे. धोनी ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. सीएसके की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. धोनी ने 14 मैचों में 232 रन बनाए थे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.