टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ हिना खान ने लिया माँ दुर्गा का आशीर्वाद!

हिना खान ने मुंबई में पंडाल जाने पर दुर्गा पूजा को भव्यता और शैली के साथ मनाया।

बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हिना खान नवमी के दिन माँ दुर्गा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुँची। उन्होंने माँ के दरबार में पहुँच कर वहाँ अपनी तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। यही उनकी तकलीफ का कारण बनी। कट्टरपंथी इस्लामी अब उनके पीछे पड़े हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने अपने 4 अक्टूबर 2022 को इंस्टाग्राम पर भी ये तस्वीरें शेयर कीं। जहाँ कुछ लोगों को उनका ट्रेडिशनल लुक पसंद आ रहा है, वहीं कुछ मुस्लिम यूजर्स ऐसे भी हैं, जो उन्हें माँ के दरबार में हाजिरी लगाने पर ट्रोल कर रहे हैं।

हिना खान ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान इंडियन लुक में नजर आ रही हैं जिसमें वो कहर बरपा रही हैं।

हिना खान ने ग्रीन सूट पहना हैं और वो नीले दुप्पटे को ओढ़ लिया है। वहीं लुक की बात करें तो उन्होंने सूट पहना है और सूट के साथ मैचिंग जूलरी पहनी हैं। इसी के साथ हिना ने बालों का बन बनाया जो उनपर जच रहा है।

आपको बता दें कि हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ दुर्गा माँ का आशीर्वाद लेने गई थीं। हिंदू बॉयफ्रेंड के कारण भी कट्टरपंथी मुस्लिमों को मिर्ची लगी होगी, ऐसा कयास लगाया जा सकता है।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.