गूगल का गूगल द्वारा निर्मित इवेंट आज, 6 अक्टूबर को 10am ET पर होस्ट होगा। भारतीय समय अनुसार यह 7:30pm पर शुरू होगा।

गूगल आज अपने एक खास कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम मेड बाय गूगल है. इस इवेंट में गूगल पिक्सेल 7, पिक्सेल 7 प्रो और पिक्सेल वॉच को लॉन्च किया जाएगा. पिक्सल वॉच को लेकर कंपनी मई महीने में टीजर जारी कर चुकी है. अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी पहले ही पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को लॉन्च करेंगी, जबकि कंपनी इससे पहले गूगल पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो को लॉन्च कर चुकी हैं. आइए गूगल के Google द्वारा निर्मित इवेंट के बारे में और उसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानते हैं.
Made By Google का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें
Made By Google कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 7:30 बजे करेगी. यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क में होगा और भारत में इसका लाइव स्ट्रीमिंग गूगल के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. आज रात में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में कंपनी पहले ही जानकारी शेयर कर चुकी है.
गूगल पिक्सल 7 के संभावित फीचर्स
गूगल पिक्सल 7 के संभावित फीचर्स की बात करकें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन देखने को मिलेगा. इसमें एमोलेड पैनल है और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट्स दिया जाएगा. साथ ही इस अपकमिंग हैंडसेट में टेनसोर जी 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दस्तक देगा.
गूगल पिक्सल 7 का संभावित कैमरा सेटअप
गूगल पिक्सल 7 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैन पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. साथ ही इसमें 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलेगा. साथ ही इस बार कंपनी डुअल सिम सपोर्ट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस फोन में 4700 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 30 वाट के फास्ट चार्जर के साथ आएगी.
गूगल पिक्सल 7 प्रो के संभावित फीचर्स और कैमरा सेटअप
गूगल पिक्सल 7 प्रो के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें गूगल के खुद का टेनसोर जी 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 6.7 इंच का एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1440×3120 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इस फोन में 12 जीबी रैम और दो स्टोरेज के दो विकल्प दिए जा सकते हैं, जो 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं.