भोजपुरी सिनेमा जगत की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

मोनालिसा भोजपुरी की बोल्ड एंड बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसरती पर लाखों लोग फिदा हैं। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। वहीं अब मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो कहर बरपाती दिख रही हैं।
मोनालिसा ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो नारंगी कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा इसमें बैठी हुई हैं और कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इतना ही नहीं मोनालिसा ने साड़ी के साथ मैचिंग हैवी जूलरी भी पहनी है जिसमें उनकी अदाएं लोगों का दिल धड़का रही हैं।
मोनालिसा की इन तस्वीरों पर लगातार यूजर्स कमेंटों की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’, तीसरे यूजर ने लिखा, ‘क्यूट’। वहीं कई यूजर ने इमोजी भेजकर अपना रिएक्शन दिया हैं। अभी तक इन तस्वीरों पर 39 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं। भोजपुरी फिल्म के अलावा तेलगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और ओडिशा की कई फिल्मों में एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी है। वो हिन्दी भाषी दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर है।