#इलेक्शन की खबरें अमेरिका आज की ताजा खबर दुनिया

ब्राजील के चुनाव में लूला डा सिल्वा को मिले सबसे ज्यादा वोट,फिर भी नहीं बन सकते राष्ट्रपति,30 अक्टूबर को दोबारा होगा मतदान

दुनिया के चौथे सबसे बड़े लोकतंत्र में लोगों ने बदलाव लाने के संकेत दिए हैं। शुरुआती चुनाव परिणाम के अनुसार वामपंथी लूला आगे चल रहे हैं दक्षिणपंथी बोल्सोनारो फिलहाल पीछे चल रहे हैं। वामपंथी सिरो गोम्स और मध्यमार्गी सिमोन टेबेट वर्तमान में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में जमकर वोटिंग हुई। वोटिंग के बाद गिनती भी शुरू हो गई है। एक लंबे और विवादास्पद चुनावी अभियान के बाद मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से पीछे चल रहे हैं। दुनिया के चौथे सबसे बड़े लोकतंत्र में लोगों ने बदलाव लाने के संकेत दिए हैं। शुरुआती चुनाव परिणाम के अनुसार वामपंथी लूला आगे चल रहे हैं, दक्षिणपंथी बोल्सोनारो फिलहाल पीछे चल रहे हैं। वामपंथी सिरो गोम्स और मध्यमार्गी सिमोन टेबेट, वर्तमान में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

लूला ने बनाई बढ़त

सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट (टीएसई) ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 70 फीसद वोटिंग मशीनों की गिनती के बाद लूला के पास 45.7 फीसद वैध वोट हैं, जबकि बोल्सोनारो के पास 45.5 फीसद वोट हैं। बता दें कि यदि कोई भी उम्मीदवार खाली और खराब मतपत्रों को छोड़कर आधे से अधिक मतों से जीत नहीं दर्ज कर पाता है तो दो-चार सप्ताह में दूसरे दौर के मतदान में टाप दो उम्मीदवार आमने-सामने होंगे।

लूला को माना जा रहा पसंदीदा उम्मीदवार

लूला डा सिल्वा को इसबार सबसे पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा है। कई ब्राजीलियाई तो उन्हें नापसंद होने के बावजूत वोट दे रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे मौजूदा राष्ट्रपति को हटाना चाहते हैं। लूला 2003 से 2010 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं। 

घोटाले से जुड़ा नाम

कुछ मतदाता उन्हें लावा जाटो भ्रष्टाचार घोटाले में शामिल होने के कारण राष्ट्रपति पद के लिए अनुपयुक्त मानते हैं। बता दें कि लूला ने भ्रष्टाचार के आरोप में लगभग दो साल जेल में बिताए थे। हालांकि, इसके बाद वहां की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को पलट दिया था।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.