आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

मैच के बाद डी कॉक ने डेविड मिलर से मांगी माफी,मैच के बाद खुद मिलर ने दी ये जानकारी,जनिए क्या थी इसकी वजह

दरअसल डेविड मिलर ने इस मैच में 47 बॉल में नाबाद 107 रन ठोक दिए थे. उन्हें शतक की बधाई देने पहुंचे साथी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अफसोस जाहिर करते हुए उन्हें सॉरी भी कह दिया.

भारत ने रविवार को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर भी 2-0 के अंतर से कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी केवल 16 रन के मामूली अंतर से जीत दर्ज कर सकी। जवाबी हमला करने उतरी द. अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 221 रन बनाए। इसकी वजह किलर मिलर के नाम से प्रसिद्ध डेविड मिलर की आतिशी शतकीय पारी रही। इस दौरान उन्हें दूसरे छोर से क्विंटन डिकॉक जैसे धाकड़ बल्लेबाज का भी साथ मिला।

मिलर ने पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद में लगातार छक्के जड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। अंत में मिलर 47 गेंद में 106 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं क्विंटन डिकॉक ने 48 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले द. अफ्रीकी

अपनी इस पारी के दौरान मिलर जेपी डुमिनी को पीछे छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 103 मैच की 90 पारियों में 34.05 के औसत और 145.47 के स्ट्राइक रेट से 2009 रन हो गए हैं। वहीं डुमिनी ने 81 मैच की 75 पारियों में 38.68 के औसत और 126.24 के स्ट्राइक रेट से कुल 1934 रन बनाए थे। मिलर को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए कुल 34 रन की दरकार थी। लेकिन एक ही मुकाबले के दौरान मिलर और डिकॉक दोनों ने डुमिनी को पछाड़कर तीसरे पायदान पर धकेल दिया। डिकॉक के नाम 71 मैच की 70 पारियों में 1964 रन हो गए हैं।

टी20आई में द. अफ्रीका के पहले दो हजारी

मिलर इस पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के 20वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा शतक जड़ते हुए हासिल की है। उनके अलावा और कोई द. अफ्रीकी बल्लेबाज अबतक सबसे छोटे फॉर्मेट में इंटरनेशल स्तर पर शतक नहीं जड़ सका है।

पांचवें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी

मिलर अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांचवें या उससे निचले पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2017 में पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए मिलर ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहला शतक जड़ा था। उनका नाबाद 106* रन का स्कोर भी पांचवें या उससे निचले पायदान पर खेली जाने वाली सबसे बड़ी पारी का नया रिकॉर्ड है।

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

डिकॉक और मिलर की जोड़ी ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में चौथे विकेट के लिए 174* (84) रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ये रिकॉर्ड इससे पहले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए 154 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.