बॉलीवुड मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने मालदीव में कराया बिकिनी शूट,तस्वीरें शेयर कर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

परिणिति चोपड़ा आखिरी बार ‘साइना’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। इसके अलावा वह जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में भी दिखने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे भी हैं।

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इस समय अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में काम करने को लेकर बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं ‘कोड नेम: तिरंगा’ के ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा मालदीव में छुट्टियां बिताती नजर आ रही हैं, जहां एक्ट्रेस को रिलेक्स मोड में देखा जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने दो पोस्ट किए साझा

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से दो पोस्ट साझा किए हैं। पहली तस्वीर में परिणीति को नियॉन कलर की बिकिनी पहने देखा जा सकता है। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘बिकिनी शूट’। वहीं, दूसरी तस्वीरों में परिणीति ने जिम आउटफिट कैरी किए है, जिनमें वो काफी फिट दिख रही हैं। दूसरे पोस्ट को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरा जिम आपके जिम से बेहतर है..हाहा, मेरी अपनी एक्शन ट्रेनिंग जारी है..कोड नेम तिरंगा को प्यार के लिए धन्यवाद..मैं एक और एक्शन फिल्म के लिए तैयार हूं’।

हार्डी संधु संग दिखेगी लव स्टोरी

परिणीति चोपड़ा के चाहने वाले उनको दोनों पोस्ट को बेहद पसंद कर रहे हैं और लाइक्स देकर प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो मूवी में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। ‘कोड नेम: तिरंगा’ में परिणीति और हार्डी के साथ-साथ शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्या, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती जैसे दमदार कलाकार भी अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.