आज की ताजा खबर बिजनेस

मुकेश और आकाश अंबानी ने PM मोदी को 5G सर्विस का दिया डेमो!

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को 5जी सेवाओं के बारे में फुल डेमो दिया. यहां पीएम मोदी ने 5जी सेवाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5जी सेवा को लॉन्च किया और इसी के साथ आज से देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू हो गई. 5जी सेवा को लॉन्च करने से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस के छठे संस्करण का उद्घाटन किया.यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को 5जी सेवाओं के बारे में फुल डेमो दिया. यहां पीएम मोदी ने 5जी सेवाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया.

प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस के छठे संस्करण का उद्घाटन के समय भारत में 5जी तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए देश के 3 प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने एक-एक कर प्रधानमंत्री के सामने डेमो दिया.रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने मुंबई के एक स्कूल के शिक्षक को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में तीन अलग-अलग स्थानों के छात्रों से जोड़ा. इससे प्रदर्शित हुआ कि कैसे 5G शिक्षकों को छात्रों के करीब लाकर, उनके बीच की शारीरिक दूरी को मिटाकर शिक्षा की सुविधा प्रदान करेगा.

Avatar

editor2

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.