आज की ताजा खबर काम की बात बिजनेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सुरक्षा को गृह मंत्रालय ने किया अपग्रेड,दी Z+ श्रेणी सुरक्षा!

सरकार ने देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ कर दिया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी को सरकार ने अपग्रेड करने का फैसला किया है. गृह मंत्रालय ने मुकेश अंबानी की सुरक्षा को जेड (Z) से बढ़ाकर जेड प्लस करने का फैसला किया है. गृह मंत्रालय को मुकेश अंबानी की सुरक्षा पर खतरे को लेकर इंटेलीजेंस इनपुट मिला था जिसके बाद मंत्रालय ने सिक्योरिटी कवर को अपग्रेड कर दिया है.

मुकेश अंबानी को अब जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दे दिया गया है तो अब उकी सुरक्षा में 58 कमांडो तैनात होंगे. और सुरक्षा पर आने वाले पूरा खर्च उन्हें ही वहन करना होगा. दरअसल बीते साल मुंबई में उनके घर एंटिला पर बम की धमकी के बाद से ही गृह मंत्रालय में उनकी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर मंथन चल रहा था. फरवरी 2021 में 20 जिलेटिन छड़ी से लैस स्कार्पियो गाड़ी एंटिला की नजदीक खड़ी पाई गई थी. जिसके बाद एनआईए ने इसकी जांच की थी.

जेड प्लस सिक्योरिटी कवर सबसे उच्च कैटगरी का सुरक्षा कवर माना जाता है. अगस्त महीने में मुंबई पुलिस ने बोरिवली वेस्ट में मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी देने के मामले में हिरासत में लिया था. धमकी भले कॉल मिलने के बाद रिलायंस फाइंडेशन की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

जुलाई, 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मुकेश अंबानी और उनके परिवार को सिक्योरिटी कवर जारी रखने की इजाजत दी थी. त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश को केंद्र सरकार ने चुनौती दी थी जिसके बाद कोर्ट की तरफ से ये फैसला आया था.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.