आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

सूर्यकुमार यादव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2022 में भारत के लिए सर्वाधिक टी20 में शीर्ष स्कोरर बने

शीर्ष क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 33 गेंदो पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन की मैचविनिंग पारी खेली थी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए नाबाद अर्धशतकी पारी खेलते हुए ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि इस मैच में लगाए अपने 3 छक्कों के दम पर उन्होंने एक नया वर्ल्ड रिकार्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने इस रिकार्ड पर पहले से कब्जा किए पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मो. रिजवान को पीछे छोड़ दिया। 

रिजवान का रिकार्ड टूटा, सूर्यकुमार बन गए नंबर वन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 3 छक्के व 5 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली और ये रन उन्होंने 151.52 की स्ट्राइक रेट से बनाए। अपनी पारी में लगाए इन 3 छक्कों की मदद से सूर्यकुमार यादव अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव से पहले ये रिकार्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज मो. रिजवान के नाम पर दर्ज था, लेकिन वो अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं और सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर आ गए हैं। 

साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 45 छक्के लगाए हैं जबकि साल 2021 में मो. रिजवान ने 42 छक्के लगाए थे। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम आता है जिन्होंने साल 2021 में कुल 41 छक्के लगाए थे तो वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इविन लुईस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2021 में 37 छक्के जड़े थे। 

धवन से आगे निकले सूर्यकुमार यादव

यही नहीं इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शिखर धवन का रिकार्ड तोड़ दिया और भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इस वर्ष अब तक सूर्यकुमार ने कुल 732 रन बनाए हैं जबकि धवन ने 2018 में 689 रन बनाए थे। आपको बता दें कि पहले टी20 में प्रोटियाज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए इसके जवाब में भारत ने केएल राहुल के नाबाद 51 रन और सूर्यकुमार के नाबाद 50 रन की पारी के दम पर 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाते हुए मैच को 8 विकेट से जीत लिया। 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.