रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स तक से बधाई मिली हैं. अब उनकी सासू मां सोनी राजदान ने भी उन्हें विश किया है.

रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात वास्तु हाउस में रणबीर का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट हुआ। इस जश्न में बॉलीवुड के बहुत से सितारे शामिल थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी रणबीर कपूर के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एक्टर की मां नीतू कपूर और बहनों करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई बॉलीवुड के सितारों ने रणबीर को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
नीतू कपूर ने अपने इकलौते और लाडले बेटे रणबीर कपूर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। नीतू ने अपने बेटे रणबीर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जो एक फोटोशूट की लग रही है। पिक्चर शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘ये साल आपके और हमारे लिए माइलस्टोन रहा है। अपने पिता को मिस करना, वो सबसे ज्यादा गर्व महसूस कर रहे होंगे। मुझे यकीन है कि वह वहां से ऑर्केस्ट्रेटिंग कर रहे हैं !! हैप्पी बर्थडे…लव यू द मोस्टेस्ट राणा, आप मेरे शक्ति अस्त्र हो।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने एक्टर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। पिक्चर में करिश्मा अपने भाई रणबीर कपूर के साथ पहाड़ियों पर खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो में करिश्मा स्वेटर के नीचे पिंक टॉप और लूज डेनिम पहने नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर ब्लू टी-शर्ट के साथ डेनिम जैकेट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, ‘आज दो बेहद खास कपूर का जन्म हुआ था! जो जल्द ही पिता बनने वाला हैं… और दूसरा जिसके पास सबसे दयालु दिल है… हैप्पी बर्थडे रीमा आंटी और हैप्पी 40वें रणबीर।’

बॉलीवुड की सुपरस्टार और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी इस मौके पर खास पोस्ट किया है। आलिया ने रणबीर की एक पोलारॉइड पिक्चर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर एक सजी हुई वॉल के सामने खड़े होकर पिक्चर के लिए पोज कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘हैप्पी 40 बेबी ‘
सासू मां ने भी दी जन्मदिन की बधाई
रणबीर की सास और एक्ट्रिस सोनी राजदान ने भी अपने दामाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। सोनी ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ उनकी शादी के दिन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे एडॉरेबल एसआईएल लव यू टू द मून एण्ड बेक’, मे यू कीप डान्सिंग योर वे थ्रू लाइफ एण्ड नेवर स्टॉप।’