लॉर्ड्स वनडे में दीप्ति शर्मा के तेज दिमाग और खेल के प्रति जागरूकता ने भारत को आखिरी मैच में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर इतिहास में पहली बार इंग्लैंड को उसके घर में व्हाइटवॉश किया.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में दीप्ति शर्मा के चार्ली डीन के नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने के बाद से इस मामले पर बहस छिड़ी हुई है. स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन , रविचंद्रन अश्विन समेत कई खिलाड़ियों ने इस डिसमिसल पर अपने विचार रखे हैं लेकिन इस विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी का बयान सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
31 साल की पैरी हालांकि नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज को इस तरह रन आउट करने के फैसले से सहमत नहीं हैं, लेकिन इंग्लैंड पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा करना है, तो ये इंग्लैंड टीम के साथ किया जाना चाहिए.मुझे लगता है कि ये तरीका अच्छा नहीं है, ऐसा मत करो, लेकिन अगर आप इसे करने जा रहे हैं, तो इसे इंग्लैंड के साथ करें.पैरी ने कहा”मुझे लगता है कि ये तरीका अच्छा नहीं है, ऐसा मत करो, लेकिन अगर आप इसे करने जा रहे हैं, तो इसे इंग्लैंड के साथ करें.”
साथ ही पैरी ने ये भी कहा कि दीप्ति शर्मा बहुत ही शांत स्वभाव की और प्यारी हैं लेकिन मैदान पर वो ऐसा कुछ करेंगी ये तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा.
पैरी ने कहा, “मैंने दीप्ति शर्मा के साथ एक या दो महीने बिताए हैं और मैं आपको बता सकती हूं कि वो इस दुनिया की सबसे प्यारी इंसान हैं, बहुत मीठा बोलने वाली हैं”.
लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा वनडे मैच भारत की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 3-0 से हराकर महिलाओं के क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली 39 साल की खिलाड़ी को शानदार विदाई दी.