टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

स्टाइलिश अवार्ड शो में बिग बॉस ओटी की फेम शमिता शेट्टी का हुआ एक्स बॉयफ्रेंड राकेश बापट और तेजस्वी प्रकाश से आमना-सामना

शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी में अपनी मोहब्बत से सबका दिल जीतने वालों में एक रहे हैं.

शमिता शेट्टी और राकेश बापट टिनसेल टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे. दोनों को करण जौहर के शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में प्यार हुआ था. दोनों ने शो खत्म होने के बाद एक-दूसरे को डेट भी किया. उनकी केमिस्ट्री को फैंस इतना पसंद करते थे कि कपल का नाम ‘ShaRa’ रख दिया था. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका. आपसी मतभेदों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया और अब दोनों सिर्फ दोस्त हैं. अब ब्रेक के लंबे वक्त के बाद दोनों को ‘लोकमत स्टाइलिश अवार्ड शो’ स्पॉट किया गया.

इस शो में शमिता-राकेश के अलावा तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को भी एक साथ देखा गया. शो में शमिता का लंबे समय के बाद एक साथ किसी इवेंट में एक्स बॉयफ्रेंड राकेश के साथ ही साथ तेजस्वी और करण कुंद्रा का भी सामना करना पड़ा. बता दें कि एक तरफ जहां शमिता-राकेश शो में अलग-अलग पोज देने की वजह से खबरों में हैं. तो वहीं तेजा-करण अपनी खास केमेस्ट्री को लेकर खबरों में हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमिता, राकेश सहित तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का भी का सामना करने से बचती हुई देखी गईं. इसके साथ ही शमिता-राकेश ने अलग-अगल टाइम और स्पेस में एंट्री कर पैपराजी के लिए सोलो पोज देने का फैसला किया.

बता दें कि शमिता और तेजस्वी प्रकाश की जानी दुश्मनी बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी और अभी तक जारी है. ये दोनों अक्सर एक दूसरे का सामना करने से कतराती हैं. बता दें कि बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद जब शमिता ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, तब शो के सभी कंटेस्टेंट्स लगभग शमिता के बर्थ डैश में शामिल हुए थे हालांकि तेजस्वी प्रकाश और करण को शमिता ने अपने जन्मदिन की पार्टी में इनवाइट नहीं की थीं. इससे मीडिया में अटकलें लगाई गई थी कि शमिता-तेजस्वी शो के बाहर भी अपनी दुश्मनी निभाएंगी.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.