मलाइका अरोड़ा को शहर में जिम के बाहर स्पॉट किया गया। ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग योगा पैंट में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही थीं।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। मलाइका अरोड़ा का ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को खूब पसंद आता है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को स्पॉट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखकर लग रहा है कि मलाइका अरोड़ा जिम जा रही हैं।
ब्रांदा में दिखीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि वो टाइट्स और क्रॉप टी शर्ट में नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने कैप लगा रखी हैं और हाथ में बोतल और फोन ले रखा है। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा तो आवाज लगाई जिसके बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी को हैलो कहा और कैमरे के सामने पोज दिए।
लुक देख फैंस बोले-‘फिटनेस क्वीन’
मलाइका अरोड़ा का वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘फिटनेस क्वीन’ लिखा। एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘ब्यूटीफुल’ बताया। हजारों फैंस है जो इस पोस्ट को अब तक लाइक कर रहे हैं और उनके वीडियो को देखकर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उनका वीडियो पसंद किया जा रहा हो। एक्ट्रेस का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।