हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां टैंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से वाराणसी के सात छात्रों की मौत हो गई है, जबकि अन्य 10 पर्यटक बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा हुआ है. पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी है जिस कारण 8 छात्रों की मौत हो गई है. जबकि 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है. ये छात्रा वाराणसी आईआईटी के हैं.
ये हादसा कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल रात करीब साढ़े 8 बज हुआ. हादसे में घायल 10 छात्रों में से 5 को जोनल अस्पताल, कुल्लू में भर्ती किया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है.
घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’
17 यात्रियों को लेकर पहाड़ी पर चढ़ रही थी बस
इस हादसे के बारे में कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि अभी इस हादसे की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अब तक की सूचना के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक बस 17 यात्रियों को लेकर पहाड़ी पर चढ़ रही थी। बस ने पूरी चढ़ाई चढ़ ली थी कि अचानक चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद वह लुढ़कने लगी। बस ने पलटी मारी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
घायलों की स्थिति नाजुक
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटी गए। फिलहाल सभी घायलों को खाई से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई गई है। इनमें कुछ घायलों को आईसीयू में रखा गया है।
7 लोगों की दर्दनाक मौत
एसपी गुरदेव सिंह ने कहा कि इस हादसे में कुल सात लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। बाकी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बस में चालक समेत कुल 17 लोग सवार थे। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। बस को खाई से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी शर्मा ने कहा कि फिलहाल पांच शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पांच घायलों को कुल्लू के जोनल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और पांच का स्थानीय अस्पताल के बंजार में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम छानबीन कर रही है मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बंजारा अस्पताल पहुंचाया जाएगा।