ऑयल मार्केटिंग कंपनी हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर अपडेट करती है. अगर पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार, 26 सितंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपए प्रति लीटर है. आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 106.35 रुपए, कोलकाता में 106.03 रुपए और चेन्नई में 102.63 रुपए है.
वहीं, दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए, मुंबई में 94.28 रुपए, कोलकाता में 92.76 रुपए और चेन्नई में 94.24 रुपए. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा है. अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं.
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के भाव में आखिरी बार 22 मई को बदलाव हुआ था, जब वित्त मंत्री ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था. 21 मई को पेट्रोल पर प्रति लीटर 8 रुपए और डीजल पर प्रति लीटर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कटौती का ऐलान किया गया था. इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 8.69 रुपया और डीजल 7.05 रुपया सस्ता हो गया था.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.6 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
पेट्रोल पर कितना टैक्स लगता है?
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में अभी 1 लीटर पेट्रोल का भाव 96.72 रुपया है. इसमें बेस प्राइस 57.13 रुपया. किराया 20 पैसे प्रति लीटर है. एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपए और वैट 15.71 रुपए प्रति लीटर है. डीलर कमीशन 3.78 रुपए प्रति लीटर है. टैक्स का यह रेट इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 15 जून 2022 के आधार पर है.
डीजल पर कितना टैक्स लगता है?
वहीं, दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर है. इसके लिए बेस प्राइस 57.92 रुपए प्रति लीटर है. प्रति लीटर किराया 0.22 रुपए, एक्साइज ड्यूटा 15.80 रुपए और वैट 13.11 रुपए प्रति लीटर है. डीलर कमीशन 2.57 रुपए प्रति लीटर है. टैक्स का यह रेट इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 15 जून 2022 के आधार पर है.