आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं. आलिया को मिडनाइट क्रेविंग होती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस से मुंबई में बेस्ट पिज्जा प्लेस के बारे में पूछा था.

आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज का आनंद ले रही हैं। हालांकि,एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में आराम करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। मगर प्रेग्नेंसी फेज में किसी भी महिला को क्रेविंग ना हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। इस समय आलिया भट्ट का भी कुछ यही हाल है। उनको भी चटपटा और मसालेदार खाना खाने की क्रेविंग होने लगी है।
शिल्पा शेट्टी ने बनाया होम मेड पिज्जा
आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर एक सवाल पूछा था। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ‘पिज्जा खाने के लिए मुंबई में सबसे अच्छी जगह कौन-सी है’। आलिया भट्ट की इस स्टोरी को देख फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने हाथों से होम मेड पिज्जा बनाकर आलिया भट्ट को खिलाया।
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
आलिया भट्ट के इस पोस्ट के जवाब में शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टा हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट कर रिएक्शन दिया। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत खुशी है कि आपको ये इतना पसंद आया, जल्द आ रहा है, एंजॉय आलिया भट्ट’। बता दें कि जल्द ही आलिया भट्ट के बेबी शॉवर का आयोजन होने वाला है, जिसका अरेंजमेंट नीतू कपूर और सोनी राजदान करने वाले हैं।
आलिया भट्ट ने किया शिल्पा शेट्टी का धन्यवाद
बीते दिन 25 सितंबर 2022 को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने आलिया भट्ट की क्रेविंग को पूरा करने के लिए बेहद टेस्टी पिज्जा बनाकर भेजा था, जिसकी एक तस्वीर आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी का धन्यवाद किया। आलिया भट्ट स्टोरी पर लिखा, ‘धन्यवाद मेरी प्यारी शिल्पा शेट्टी, मैंने अब तक का बेस्ट और स्वादिष्ट पिज्जा खाया है’।