ललन सिंह और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच वार-पलटवार जारी है। रविवार को ललन ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे हैं। ट्विटर पर बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह जुमलेबाजी कर रहे हैं।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच वार-पलटवार जारी है। रविवार को ललन ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे हैं। ट्विटर पर बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सुशील मोदी दया के पात्र हैं। वैसे भी मोदी हमारे नेता के बहुत करीब रहे हैं, संभव है कि आज भी हैं। इसलिए सुशील मोदी हमेशा से तिरस्कृत रहे हैं।ललन ने कहा कि सुशील मोदी को कुछ मिल जाए, इसके लिए हमारी सहानुभूति है। आपके आका गृहमंत्री जुमलेबाजी कर रहे हैं। अब देश जुमलेबाजी से नहीं हकीकत से चलेगा। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा.इंतजार कीजिए।
ललन सिंह ने सुशील मोदी से पूछे ये सवाल
1) गृहमंत्री अमित शाह ने 2020 के चुनाव में साजिश की थी या नहीं ?
2) आइआरसीटीसी आरोप पत्र 2017 में दायर हुआ था कि नहीं ?, यदि हां तो 2022 तक क्या हुआ उसका ? कुछ नहीं हुआ…..तो क्या यह साजिश नहीं थी ?
3) पूर्णिया हवाई अड्डा बन कर तैयार हुआ है या नहीं ? देश के जुमलेबाज गृहमंत्री तो बोल रहे हैं कि बनकर तैयार हो गया है…भाई बजाओ ताली।
4) डा. एपीजे अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज बिहार सरकार के खजाने से बना जिसका श्रेय जुमलेबाज गृहमंत्री लेना चाहते हैं, क्यों ?
5) सुशील जी, आप भागलपुर से एक बार सांसद रहे, किसकी कृपा से जीते थे ? हम बताएं या फिर आप खुद बताएंगे ?
6) जरा यह भी बताइए कि जद (यू.) से गठबंधन के पहले भाजपा कितनी सीट पर जीतती थी और गठबंधन के बाद कितनी, बौखलाइए मत 2024 में पता चल जाएगा, आंसू बहाने के लायक भी नहीं रहिएगा।
7) मेरी व्याकुलता मंत्री बनने में नहीं बल्कि पार्टी को बचाने में थी, जिसके खिलाफ आपलोग षड्यंत्र कर रहे थे। मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थी उनको आपलोगों ने अपने साथ मिलाकर जद (यू.) को खत्म करने का षड्यंत्र किया, क्या यह सत्य नहीं है ?
2005 में जब सरकार बन रही थी, उस समय उपमुख्यमंत्री बनने कि आपकी जो व्याकुलता थी, हम बताएं या फिर आप बताएंगे ?
9) आप चिंता मत कीजिए, 2024 का चुनाव भाजपामुक्त_भारत के नारे से भी जीत कर दिखाएंगे।
10) अगर जानकारी नहीं है तो आरएसएस के अनिल ठाकुर से पूछ लीजिए कि 2020 का चुनाव आपके शिष्य कैसे जीते ?
11) हम स्वागत करेंगे यदि आप हमसे 2024 क़ा चुनाव #भाजपामुक्त_भारत के नारे पर लड़ लें।
12) क्या मैं आपको यह भी बताऊं कि 2004 और 2019 के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता आपके इशारे पर क्या कर रहे थे ? उसके बावजूद भी मैं जीता। साक्ष्य है मेरे पास बता दूंगा।
13) क्या आपके अंदर इतना साहस है कि कह सकें कि श्रद्धेय अटल जी और आडवाणी जी वाला एनडीए अब नहीं रहा। अब तो आप बस चाकरी और चापलूसी ही कीजिए, राजनीति नहीं।