बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का आयोजन हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। वो आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पति निक जोनस को किस करते हुए नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक को किया किस
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट किया जहां उनके पति निक जोनस ने परफॉर्म किया। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर आई वैसे ही उन्होंने निक जोनस को गले लगाया और स्टेप पर किस कर लिया। इस दौरान वहां मौजूदा लोग दोनों की केमिस्ट्री को देखते ही रह गए और सभी ने जमकर हूटिंग की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक की केमिस्ट्री छाई
प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो वो कलरफुल ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक जोनस रेड लुक में दिख रहे हैं। प्रियंका और निक का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं और दोनों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी बेटी मालती का घर में स्वागत किया जिसके साथ वो अक्सर फोटो शेयर करती हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस का हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी।