हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ का एक नया टीजर सामने आया है, जिसे देखकर लोग हुमा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्हें अपनी उम्दा अदाकारी के लिए जाना जाता है. पिछले महीने ही उनकी अगली फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की घोषणा की गई थी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी हैं. वहीं अब इस फिल्म का एक नया टीज़र सामने आया है.
जारी हुआ टीजर
फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का एक नया टीजर वीडियो जारी हुआ है, जिसे नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “देखो! वाह आ गई! मोनिका आ गई है. एक चमकता हुआ बीता हुआ युग, प्रसिद्धि के स्वाद की भूख. इसे बड़ा बनाने के लिए आप कितनी दूर जाएंगे? देखें ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस डार्क-कॉमेडी को.
डांस फ्लोर पर छाए एक्टर्स
सामने आए टीजर में हुमा कुरैशी एक बिल्कुल अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. एक्ट्रेस ने शिमरी स्लिट ड्रेस पहन रखी है और खुले बालों में एक बेहद ही खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं. रेट्रो लुक में वो डांस फ्लोर पर अपने जलवे बिखेरते नज़र आ रही हैं. वहीं फिर राजकुमार राव भी इस डांस में शामिल होते हैं और दोनों डांस फ्लोर पर छा जाते हैं. दोनों ही एक्टर्स का ये अंदाज़ देखने लायक है.
फिल्म में ये सितारे
‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में एक बेहद ही शानदार कहानी देखने को मिलेगी, जो सस्पेंस से भरपूर होगी. इस फिल्म में राजकुमार राव , हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे के अलावा सिकंदर खेर और अकांक्षा रंजन भी अहम किरदार में हैं.
बहरहाल, फिल्म की घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच इसको लेकर काफी उत्सुक्ता है. हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.