पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी.मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई.

हरियाणा में दोपहर तक अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दोपहर को जारी अलर्ट में 20 जिलों में 2 से 3 बजे तक गरज, चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम और इसके साथ लगते नूंह में 108 MM तक बरसात दर्ज हुई है। जीटी रोड के जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। कई जिलों में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है।
बारिश से फसलों पर बुरा प्रभाव
प्रदेश के कई जिलों में जहां रात को रुक रुक बारिश का दौर चला, वहीं कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी कभी हल्की तो कभी तेज बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में मौसम खराब है और आसमान बादलों से ढ़का है। खराब मौसम ने धान और बाजरा उत्पादक किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। अगेती फसल जहां मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है, वहीं पछेती फसल भी कटाई को लेकर तैयार हो रही है। ऐसे में इन पर बेमौसमी बारिश से बुरा असर पड़ने की संभावना कृषि विशेषज्ञों की ओर से जताई जा रही है।
मेवात में न्यूनतम तापमान सबसे कम
बरसात के मौसम के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात को मेवात में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज ककिया गया। यह प्रदेश में सबसे कम है। वहीं सिरसा में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बता दें कि प्रदेश में न्यूनतम पारा अधिकतर जिलों में 24 डिग्री तक है। इससे रात ठंडी हो रही है।
अधिकतम पारा 30 डिग्री पर
अधिकतम तापमान में प्रदेश में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। गुरुवार को हिसार में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा, जोकि प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।
सितंबर के अंत में छाएंगें बादल
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार 23 सितम्बर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद में सितम्बर अंत में भी हरियाणा राज्य के उत्तर तथा दक्षिण व पश्चिमी जिलों में बादल बनने की संभावना है। इस दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है