लॉर्ड्स में दीप्ति द्वारा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर किया गया यह रनआउट ‘मांकडिंग’ के जैसा था। उन्होंने चारलोट डीन को रनआउट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमों के अनुसार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का तीसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार्ली डीन को रन आउट करना पूरी तरह से वैध है लेकिन इसके बावजूद जहां कुछ लोगों ने इसका समर्थन किया वहीं इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन जैसे खिलाड़ी इससे नाखुश दिखे. भारतीय महिला टीम ने शनिवार को लॉर्ड्स में तीसरा मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप करके तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शानदार विदाई दी.
दीप्ति ने नॉन स्ट्राइक छोर पर गेंदबाजी करने से पहले आगे निकल गई चार्ली डीन को रन आउट किया जिससे भारत यह मैच जीतने में सफल रहा. चार्ली डीन तब 47 रन पर खेल रही थी और इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी. यह रन आउट खेल के नियमों के अनुसार था लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी इससे खुश नहीं थे.
दीप्ति ने कैसे किया डीन को रनआउट?
दरअसल, चारलोट नियमों के खिलाफ जाकर गेंद फेंकने से पहले रन के लिए क्रीज से बाहर निकल चुकी थीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने दो-तीन बार उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था। दीप्ति जब चौथी गेंद डालने के लिए आगे बढ़ीं और क्रीज तक पहुंची तो उन्होंने देखा कि चारलोट डीन गेंद फेंकने से पहले ही आगे बढ़ चुकी हैं। दीप्ति ने गेंद नहीं फेंका और डीन को रनआउट कर दिया। पहले ऐसा करने पर इसे मांकडिंग कहा जाता था, लेकिन अब आईसीसी ने इसे नियमों में शामिल कर लिया है। बल्लेबाज गलत तरीके से अब लाभ नहीं उठा सकता।
क्या कहते हैं आईसीसी के नियम?
आईसीसी ने इस साल मांकड़िग को लॉ 41.16 (अनुचित) खेल से रन-आउट नियम (38) में शामिल कर दिया था। आईसीसी के नियम 41.16.1 के मुताबिक, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले अगर नॉन-स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकलता है तो उसे रनआउट किया जा सकता है। गेंदबाज थ्रो करके या अपने हाथ से विकेट में गेंद मार सकता है।
हरमनप्रीत ने दिया शानदार जवाब
हार के बाद जब इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स से इस रनआउट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भारत की खेल भावना पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ”इस तरह से मैच का समापन होना दुखद है। इसे लेकर सबके अपने विचार हैं। मैं इस नियम की प्रशंसक नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि भारतीय टीम इसे कैसे देखती है।” एमी जोन्स के इस बयान के बाद लॉर्ड्स में बैठे इंग्लैंड के फैंस तालियां बजाने लगे और भारतीय खिलाड़ियों की हूटिंग करने लगे।
जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले इस सवाल को टालने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा पूछने पर कराबा जवाब दिया। हरमनप्रीत ने कहा, ”मैंने सोचा था कि आप पहले नौ विकेटों के बारे में पूछेंगे क्योंकि उन्हें लेना भी आसान नहीं था। मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ नया किया है। मुझे लगता है कि यह आपकी जागरूकता को दिखाता है कि बल्लेबाज क्या कर रहे हैं। मैं अपने खिलाड़ी का समर्थन करूंगी क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उसने कुछ ऐसा किया है जो आईसीसी के नियमों में नहीं है।” हरमनप्रीत के जवाब के बाद भारतीय फैंस ने जमकर तालियां बजाईं।