आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

शिखर धवन ने गोविंदा-सलमान खान को किया कॉपी,सोशल मीडिया पर पोस्ट की डांस करते हुए रील

भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वे 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड गानों पर एक-एक करके डांस स्टेप करते नज़र आ रहे हैं. 

भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करते रहते हैं और फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को धवन ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कई बॉलीवुड स्टार्स के गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो में धवन शाहरुख खान से लेकर गोविंदा, आमिर खान और सलमान खान के 90 के दशक के गानों पर डांस करते हैं। इसके कैप्शन में धवन ने लिखा- सदाबहार पसंदीदा बॉलीवुड गाने। वह डांस की शुरुआत शाहरुख खान के ‘मुझको क्या हुआ है’ गाने से करते हैं और फिर ‘छैय्यां-छैय्यां’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘आती क्या खंडाला’ और ‘ओ-ओ जाने जाना’ गाने पर सिग्नेचर स्टेप करते हैं। 

हाल ही में एक इंटरव्यू में धवन ने बताया था कि आगामी 2023 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और इसी की वजह से उन्हें खेलने की हिम्मत मिलती है। साथ ही वह अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। धवन ने कहा- मुझे खुशी है कि मेरी कड़ी मेहनत ने मुझे इतना कुछ हासिल करने में सक्षम बनाया है। यह खेल के प्रति मेरा प्यार और समर्पण है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपनी फिटनेस बनाए रखूं। मैं सुधार के हर मौके को समझने के लिए निरंतरता बनाए रखता हूं। 

धवन भारत के कप्तान भी बन चुके हैं। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर उन्होंने पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इसके बाद कई मौके पर वह टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं। धवन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है। वह सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं। 

धवन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 34 टेस्ट, 158 वनडे और 68 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 2315 रन, वनडे में 45.84 की औसत से 6647 रन और टी20 में 1759 रन हैं। इसके अलावा धवन 206 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 34.88 की औसत और 126.33 के स्ट्राइक रेट से 6243 रन बना चुके हैं। वह फिलहाल पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.