आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का कहां होगा फाइनल,ICC ने वेन्यू के नाम का किया ऐलान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल कहां होगा, इसको लेकर ICC ने फैसला कर लिया है। ICC ने ऐलान किया है कि इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में नहीं बल्कि ‘द ओवल’ में होगा. फाइनल जून 2023 में खेला जाएगा।

आईसीसी चीफ एक्सेक्यूटिव जियॉफ एलारडाइस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के अगले दो साइकिल के फाइनल मुकाबले के वेन्यू का ऐलान किया है. आईसीसी ने बुधवार को बताया किया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल लंदन के ओवल मैदान पर होगा. वहीं 2025 का खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर होगा. बर्मिंघम में 25 जुलाई और मंगलवार 26 जुलाई को दिन तक आईसीसी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें कई बड़े लिए गए. इसी मीटिंग में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर भी फैसला किया गया था. 2023 और 2025 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल की तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा किया जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मेजबान तय

जियॉफ एलारडाइस ने कहा, ‘हमने यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ओवल में खेला जाएगा. इस मैदान की लंबा इतिहास रहा है और यह अहम मुकाबले की मेजबानी के लिए सही है. इसके बाद 2025 का फाइनल लॉर्ड्स पर खेला जाएगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले साल का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैंप्टन में खेला गया था. मैं यकीन से कह सकता हूं कि दुनिया भर में फैंस डब्ल्यटीसी फाइनल का इंतजार कर रहे हैं. आईसीसी की ओर से मैं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, सरे काउंटी क्रिकेट क्लब और मारलेबोन क्रिकेट क्लब को शुक्रिया कहता हूं.’

लॉर्ड्स को गंवाना पड़ा था पहला फाइनल

पिछले साल पहली बार आयोजित हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. न्यूजीलैंड यह मैच जीतकर पहला चैंपियन बना था. ये फाइनल मैच साउथैंप्टन में खेला गया था, लेकिन पहले इसका आयोजन लॉर्ड्स में शेड्यूल हुआ था. तब कोरोना वायरस संक्रमण की खौफनाक लहर के कारण इसे साउथैंप्टन में शिफ्ट करना पड़ा था क्योंकि एजियास बॉल स्टेडियम में खुद का होटल था. भारत और न्यूजीलैंड की टीमों को संक्रमण से बचाने के लिए इसी होटल में ठहराया गया था. अब 2023 में WTC फाइनल अपने असल वेन्यू में लौटेगा. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा चरण चार अगस्त को शुरू हुआ और यह अगले साल 31 मार्च तक चलेगा. आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस समय डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर चल रहे हैं

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.