टीवी की दुनिया के ग्लैमरस एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में पूल में मस्ती करती नजर आईं। एक्ट्रेस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान को भला कौन नहीं जानता। कई साल छोटे पर्दे पर राज करने वाली हिना सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। अगर उनका कोई वीडियो सामने आए और वो वायरल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। एक्ट्रेस का हर बार नया और दिलकश अंदाज देखने को मिलता है जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। इस बार हिना खान का बेहद खास और दिलकश वीडियो सामने आया है जोकि बहुत गजब का है। इसे देख आप बार बार हिना को निहारना चाहेंगे। जी हां, स्वीमिंग पूल से हिना का दिलकश वीडियो सामने आया है।
हिना खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक्ट्रेस ग्रीन बिकिनी में नजर आ रही हैं। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि हिना खान पूल टाइम एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्ट्रेस के वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान ने इंडस्ट्री में बेहद खास जगह बनाई है। हिना खान सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’में भी नजर आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस यह शो नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। हाल ही में हिना खान शहीर शेख संग म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा है।