बॉलीवुड मनोरंजन साउथ सिनेमा

‘गुडबाय’ रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना का दिखा रेड हॉट लुक!

क्रॉप्ड टॉप और चमकीले लाल ट्राउज़र्स में, रश्मिका ने अपने फैशन पर ध्यान देने के लिए अपने इंस्टाग्राम प्रशंसकों को हर समय मदहोश कर दिया।

रश्मिका मंदाना का साउथ सिनेमा में बड़ा नाम हैं और अब वो बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही हिंदी सिनेमा में एंट्री करने वाली हैं। वो सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के इस झलक के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं।

हाल ही में रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाइट टॉप और रेड जींस में नजर आ रही हैं साथ ही उन्हें इयररिंग्स पहने हैं। इस फोटो में वो बहुत संदर लग रही हैं और उनका खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘गुडबाय’ लिखा और इमोजी बनाए। आप देख सकते हैं कि वो दीवार के सट के खड़ी हैं और कुछ सोच रही हैं।

एक्ट्रेस का सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रश्मिका मंदाना के पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हजारों यूजर्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट किए और जमकर प्यार लुटाया। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘Crush’ लिखा। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें खूबसूरत कहा। आपको बता दें, रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश हैं।

रश्मिका मंदाना की हर फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं जिसे फैंस शेयर भी करते हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगी। इसी के साथ वो अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी। इसी के साथ वो रणबीर कपूर के साथ एनिमल में भी नजर आएंगी। ये कहना गलत नहीं है कि वो बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.